भागलपुर, जनवरी 20 -- भागलपुर में आयोजित भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों की सुनवाई जिला अधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल परिसर स्थित डीसीएलआर कार्यालय में की गई। रैयतों द्वारा दिए गए आवेदनों में वर्णित समस्याओं के समाधान को लेकर अपर जिला दंडाधिकारी राकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता मो. सरफराज नवाज ने संयुक्त रूप से सुनवाई की। सुनवाई के दौरान कहलगांव की अंचलाधिकारी सुप्रिया, पीरपैंती के अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुमार तथा सन्हौला के अंचलाधिकारी कन्हैया कुमार भी उपस्थित रहे। अपर जिला दंडाधिकारी राकेश रंजन ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे रैयतों एवं पक्षकारों के सभी आवश्यक कागजात और साक्ष्यों की बारीकी से जांच करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर सुनवाई की गई तथा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.