सहारनपुर, जून 12 -- सहारनपुर वार्डों में लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु नगर निगम द्वारा लगाये जा रहे जन समस्या निस्तारण कैंपों की श्रृंखला में बुधवार को तीनों कैंप में कुल 41 समस्याएं दर्ज की गयी। नगरायुक्त ने जन समस्याओं को गंभीरता से लेकर निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वार्ड संख्या 13 में नगरायुक्त शिपू गिरि ने महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, नगर स्वास्थय अधिकारी प्रवीण शाह आदि अधिकारियों के साथ समस्याएं सुनी। वार्ड 14 के शारदा नगर कैंप में सात समस्याएं हाउस टैक्स से सम्बंधित रही। जिसमें तीन समस्याएं जीआईएस सर्वे के बाद आये नोटिस सम्बंधी थी। जबकि छह समस्याएं नाली निर्माण तथा हैंडपम्प एवं पानी से सम्बंधित रही। वार्ड 15 में दो समस्याएं पार्क एवं चौराहों का सौंदर्यीकरण तथा तीन टैक्स सम्बंधी और शेष समस्याएं पाइप लाइन व सोलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.