महाराजगंज, जनवरी 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा विधानसभा के 40 हजार से अधिक मतदाता इन दिनों सारे काम छोड़कर नोटिस का जवाब एवं दस्तावेजों को उपलब्ध कराकर अपनी पहचान साबित करने में जुटे हुए हैं। जनसुनवाई केंद्रों पर सैकड़ो की संख्या में पहुंच रहे मतदाताओं में अफरा-तफरी का माहौल बना रह रहा है। मौके पर मौजूद अधिकारी किसी तरह उनकी समस्याओं के निस्तारण पर लगे तो जरूर हैं, लेकिन वैध दस्तावेज पूर्ण करने की वजह से अधिकांश मतदाताओं की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। एसआईआर अभियान ने हजारों मतदाताओं को पहचान साबित करने के लिए दस्तावेजों में उलझा कर रख दिया है। बड़ी संख्या में मतदाता जो विभिन्न चुनाव में अपनी भागीदारी करते आ रहे थे, आज वह मतदाता सूची में नाम अंकित करने के लिए इधर से उधर भाग दौड़ करते रह जा रहे हैं। सुबह से शाम तक जनसुनवाई केंद...