महाराजगंज, फरवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसआईआर की प्रक्रिया को पूर्ण करने में लगे मतदाताओं की भागदौड़ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। पहले फॉर्म भरकर बीएलओ तक जमा करने में आम नागरिक रोजमर्रा के कामों को छोड़कर लगा हुआ था। अब 42 हजार से अधिक नो मैपिंग की नोटिस पाने वाले मतदाताओं को पहचान साबित करने के लिए पसीने छूट जा रहे हैं। जनसुनवाई केंद्रों पर सुबह से ही भारी भीड़ उमड़ पड़ रही है। मतदाता अपनी पहचान साबित करने के लिए दस्तावेजों के साथ समय से सेंटरों पर पहुंच जा रहे हैं, जबकि समस्याओं के समाधान के लिए समय निर्धारित किए गए अधिकारी की कोई समय सीमा नहीं है। इसके कारण आम नागरिकों को पूरा दिन लाइन में लगने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पा रहा है। नो मैपिंग की नोटिस लगातार मतदाताओं तक पहुंचती जा रही है। इसकी वजह से जनसुनवाई केंद्रों पर भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.