सहारनपुर, नवम्बर 18 -- मंगलवार को नगर निगम में जन सुनवाई के दौरान पेयजल पाइप लाइन सम्बंधी एक तथा सफाई सम्बंधी तीन समस्याएं आयी। जिनमें से सफाई सम्बंधी एक समस्या का तत्काल निस्तारण कराया गया। शेष समस्याओं के लिए अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई कराने के निर्देश दिए गए। वार्ड 23 बाजार शहीद गंज निवासी ने शहीद गंज में नाले की साफ सफाई कराने, वार्ड 14 शारदा नगर निवासी ने भी शारदानगर में नालों की सफाई कराये जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव ने सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा वार्ड 24 घण्टाघर निवासी ने घण्टाघर के निकट मस्जिद के बराबर में साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर सफाई करा दी गयी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.