हापुड़, जनवरी 31 -- दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण कोच पर बाबूगढ़ के पास किसी ने पत्थर फेंक दिया। कोच में सवार यात्री के सिर और गाल पर खिड़की का शीशा टूट कर लग गया। जिससे वह घायल हो गए। इस घटना से कोच में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर घायल का उपचार कराया गया। हालांकि उसे गंभीर चोट नहीं आई है। आरपीएफ द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आनंद विहार टर्मिनल से चलकर दानापुर को जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन जैसे ही बाबूगढ़ के पास पहुंची तो अचानक गार्ड के डिब्बे से छठे जनरल कोच पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। इससे सीट नंबर 27 पर सवार मदनपुर जिला सुलतानपुर निवासी सुजिल पांडेय के गाल और सिर के पिछले हिस्से में खिड...