हापुड़, जनवरी 31 -- दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन के साधारण कोच में सवार रेलयात्री पत्थर लगने से घायल हो गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ द्वारा अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आनंद विहार टर्मिनल से चलकर दानापुर को जा रही जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर के समय बाबूगढ़ के निकट पहुंची तो किसी शरारती तत्व ने साधारण कोच पर पत्थर मार दिया, जिससे कोच में सवार एक यात्री घायल हो गया। मुरादाबाद पहुंचने पर यात्री का उपचार कराया गया। आरपीएफ थाना प्रभारी सुभाष यादव का कहना है कि ट्रेन पर पत्थर मारने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...