अररिया, जनवरी 27 -- अररिया, संवाददाता गणतंत्र दिवस का दिन 26 जनवरी को नेताजी सुभाष स्टेडियम में तिरंगा फहराने के बाद प्रभारी मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने अपने संबोधन में जिले वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि जन सहयोग से जिला विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। वहीं उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन भी किया। विकास के पथ पर बिहार की तेज रफ्तारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने याद दिलाया कि प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिले को 304.65 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात दी थी। डीएम ने लागत 404 योजनाओं का उद्घाटन और 45 योजनाओं का शिलान्यास किया था। जिसमें सुन्दरनाथ धाम का पर्यटन की दृष्टि से विकास, फारबिसगंज शहर आरओबी निर्माण, सैफगंज-सुकैला मोड़...