छपरा, जनवरी 3 -- नागरिकों से प्राप्त सुझावों की भी गहन समीक्षा की जाएगी मतदान समाप्त होने के मात्र 72 घंटे के भीतर सार-सूचक पत्र का प्रकाशन संभव हुआ न्यूमेरिक 10 जनवरी तक नागरिक दे सकेंगे सुझाव छपरा, नगर प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनावी व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, त्वरित और नागरिकों के अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ईसीआईनेट मोबाइल अनुप्रयोग को और बेहतर बनाने के लिए देशभर के नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। आयोग ने आम जनता से अपील की है कि वे ईसीआईनेट एप डाउनलोड कर उसमें उपलब्ध 'सुझाव प्रस्तुत करें' विकल्प के माध्यम से अपने विचार और सुझाव 10 जनवरी 2026 तक दर्ज करें। सारण के उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने बताया कि आयोग का मानना है कि नागरिकों की भागीदारी से यह डिजिटल मंच और अधिक उपयोगी और प्रभावी बन सकेग...