रिषिकेष, मार्च 23 -- केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय के राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत रविवार को नगर निगम ऋषिकेश के सभागर में आयोजित बैठक में नदियों के संरक्षण और स्वच्छ बनाने पर मंथन किया गया। इस दौरान नदियों के किनारों को विकसित कर दूषित जल के प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। बाढ़ प्रबंधन के साथ प्रदूषण नियंत्रण को लेकर भी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मिशन से जुड़े नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स (एनआईयूए), आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के प्रतिनिधि शामिल हुए। शहरी नदी प्रबंधन योजना (यूआरएपी) में राज्य के चयनित पांच शहरों गंगोत्री-यमुनोत्री, ऋषिकेश, हरिद्वार, हल्द्वानी-काठगोदाम और रामनगर में नदी प्रबंधन पर चर्चा हुई। इसमें शहरी जल संरक्षणक लेकर को भी मंथन किया गया। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने योजना के महत्व से अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.