गंगापार, जनवरी 24 -- निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति एवं जनसमुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया।प्रत्येक न्याय पंचायत के संकुल भवन वाले विद्यालय में आयोजित चौपाल में अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों ने भाग लिया। निपुण भारत अभियान के तहत उच्च प्राथमिक विद्यालय बरेठी, संविलियन विद्यालय बसगित, उच्च प्राथमिक विद्यालय बींदा, प्राथमिक विद्यालय कनकपुर, सांवलियन विद्यालय चांदोपारा,असढ़िया, प्राथमिक विद्यालय जलालपुर कस्बा, कहरा, सांवलियन विद्यालय महुआडीह, प्राथमिक विद्यालय सैदाबाद व उतरांव में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव ने बताया कि चौपाल में उपस्थित जन समुदाय को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत निपुण लक्ष्य की प...