मुंगेर, मार्च 1 -- धरहरा,एक संवाददाता। शुक्रवार को पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने धरहरा प्रखंड के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। पूर्व मंत्री ने धरहरा प्रखंड के दरियापुर, ईटवा, लकड़कोला, खोपापर, करैली, बंगलवा, धोबिया कोड़ा, सतघरवा सहित अन्य गांवों में अभियान चलाने के साथ ही जनसमस्याओं से रूबरू हुए। वहीं बंगलवा में सुरेश राम के घर जदयू कार्यालय का उद्घाटन किया। मौके पर पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को विकसित राज्य बनाया जाएगा। उनके आशीर्वाद से जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की लंबी लकीर खींचने का काम किया। इस बार भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए विकास कार्यो पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव हारने के बावजूद भी क्षेत्र की जनता कर हर...