गिरडीह, दिसम्बर 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये नागरिकों ने समस्याएं सुनाई। कहा कि जनता दरबार शासन-प्रशासन व आम नागरिकों के बीच संवाद का माध्यम है। इससे न केवल लोगों की समस्याओं का प्रत्यक्ष समाधान होता है, बल्कि जनता का विश्वास भी प्रशासनिक व्यवस्था में मजबूत होता है। जनता की समस्याओं को सुनना व समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। जनता दरबार में लगभग 40 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें बिजली विपत्र, भूमि विवाद, पेंशन, पारिवारिक कलह, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, आवास, राशन कार्ड और जनसुविधा से संबंधित शिकायतें थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.