फतेहपुर, फरवरी 22 -- फतेहपुर। जन उद्योग व्यापार मंडल के जिला प्रवक्ता राजा सिंह कछवाह ने बताया कि 15 जनवरी से महाभियान संगठन चला व्यापारी के द्वार चलाया जा रहा है। रविवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान के नेतृत्व में शहर के कुछ नगर पालिका संबंधी जनसमस्याओं को त्वरित निस्तारण करवाया गया। संगठन का प्रतिनिधि मंडल राधानगर थाना प्रभारी विनोद मौर्या से मिलकर आ रही होली पर्व को देखते हुए व्यापारियों की रक्षा, सुरक्षा सहित कुछ विषयों पर सकारात्मक चर्चा की। इस मौके पर अजय मौर्य, जीतू हयारण, अभिषेक रायजादा, नईम अहमद, जसवंत गिहार, आशीष शरन, हिमांशु दीक्षित, इशरार अहमद, पप्पू गुप्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...