अल्मोड़ा, फरवरी 6 -- सोमेश्वर। 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' के तहत ताकुला ब्लॉक के न्याय पंचायत ग्वालाकोट में शुक्रवार को बहुउद्देशीय शिविर लगा। शिविर में लोग पानी, सड़क व अन्य समस्याओं को लेकर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को लगे बहुउद्देशीय शिविर में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने लोगों की समस्याएं सुनी। शिविर में कुल 101 शिकायतें प्राप्त हुईं। इसमें अधिकतर पेयजल और सड़कों की बदहाली की समस्याएं रहीं। 95 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.