लखनऊ, जून 30 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से सोमवार को अपने सरकारी आवास पर मुलाकात कर उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया। केशव प्रसाद ने जनसुनवाई के दौरान एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। केशव प्रसाद मौर्य के जनता दर्शन कार्यक्रम में लगभग तीन दर्जन जिलों से आए सैकड़ों लोगों की समस्याओं और शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाए कि समस्याग्रस्त व्यक्ति पूरी तरह से संतुष्ट रहें और उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े। कहीं बार -बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने लोगों की समस्याओं व शिकायतों को सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.