मुरादाबाद, अगस्त 6 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा संगठन ने भी तैयारियां कर ली हैं। शहर के दस मंडलों से और नगर के सत्तर वार्डों से लोगों को आयोजन स्थल ले जाने की तैयारी है। शहर से जनसभा स्थल पर भीड़ जुटने के लिए भाजपा ने आटो और ई रिक्शा का सहारा लिया है। पहले से सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय है। महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने बताया कि शहर के सभी मंडलों से लोग ई रिक्शा आटो से भी पहुंचेंगे। करीब ढाई सौ ई रिक्शा व आटो से पदाधिकारी जिम्मेदारी निभाएंगे। देर रात तक भीड़ के लक्ष्य को लेकर भाजपाई जुटे रहे। वहीं जनप्रतिनिधि अपने स्तर से भी कार्यक्रम में भुड़ जुटाने के लिए प्रयास में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.