मेरठ, फरवरी 22 -- सरधना। लैकफेड चेयरमैन चौधरी यशवीर सिंह व भाजपा मंडल अध्यक्ष आलोक जैन ने शनिवार को नगर के आदर्श नगर, ईकड़ी रोड, जुलहेड़ा, नवाबगढ़ी, देवी मंदिर क्षेत्र, वार्ड नंबर 10 मोहल्ला घोसियान और हरलालपुर समेत कई स्थानों पर जनसंपर्क किया। लोगों से आज मेरठ में होने वाले कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस दिन देश की पहली रीजनल रैपिड रेल ट्रांजिट सिस्टम नमो भारत ट्रेन के द्वितीय चरण के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जनसभा आयोजित होगी। नेताओं ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष मंगू प्रधान, महामंत्री शानू जैन, नवीन त्यागी, राहुल पाल, शिवकुमार जैन, पिंकी सोम, उमा त्यागी, कमल चौहान,...