कन्नौज, जनवरी 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसावा में मिनी सचिवालय परिसर में खुली बैठक हुई। ग्राम प्रधान मुकेशचन्द्र की अध्यक्षता में हुई बैठक का मुख्य उद्देश्य चार फरवरी को नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद के कसावा दौरे को लेकर ग्रामीणों से विचार-विमर्श करना था। बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीण सांसद के आगमन को लेकर काफी उत्साहित दिखे। ग्रामीणों ने एकमत से मांग करते हुए कहा कि सांसद के कार्यक्रम को महज औपचारिक न रखा जाए, बल्कि एक विशाल जनसभा और रैली का आयोजन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी समस्याएं उन तक पहुंचा सकें। एडीओ पंचायत यशकरन सिंह ने ग्रामीणों की भावनाओं को उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। सचिव गौरीशंकर तिवारी ने सभी मांगों को प्रस्ताव के रूप में दर्ज किया। ग्राम प्रधान मुकेश चन्द्र ने कहा कि कसा...