नोएडा, दिसम्बर 17 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। फेज-1 थाने की पुलिस ने जनसभाओं और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों का आईफोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट चुराने वाले गिरोह का बुधवार को पर्दाफाश कर चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से करीब दो करोड़ रुपये का सामान बरामद हुआ। इसमें 60 आईफोन, 10 मल्टीमीडिया फोन और 28 आईपैड है। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि जनसभाओं और धार्मिक कार्यक्रमों में लोगों के मोबाइल चोरी होने के कई मामले बीते दिनों सामने आए थे। ज्यादातर लोगों के आईफोन चोरी हुए थे। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने बुधवार को वारदात करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दिल्ली के फिरोज, फरदीन, सलीम और दानिश को दबोच लिया। चारों मोबाइल की चोरी और लूट के साथ ही उनके पुर्जों की तस्करी करते थे। चोरी के मोबाइल को दिल्ली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.