कौशाम्बी, दिसम्बर 8 -- सरायअकिल के बुद्धिपूरी मोहल्ले में जनसत्ता दल के नेता ने अपने भाई व रिश्तेदार के साथ मिलकर फसल उजाड़ दी। इतना ही नहीं विपक्षी का दरवाजा भी तोड़ दिया। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सरायअकिल के बुद्धिपूरी मोहल्ला निवासी राममनोहर पुत्र स्वर्गीय शारदा प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह शनिवार को अपने दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान जमीनी विवाद को लेकर अनिल केसरवानी अपने भाई रंगा केसरवानी व रिश्तेदार अनूप केसरवानी के साथ आ गए। गाली-गलौज करते हुए उसकी फसल उजाड़ दी। साथ ही उसका दरवाजा तोड़ दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। अनिल केसरवानी जनसत्ता दल के नेता हैं। जनसत्ता दल के टिकट से वह चायल विधानसभा से चुनाव भी लड़ चुके हैं। सरायअकिल थान...