प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 23 -- बाघराय,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पुराना जिल्ला कोर्रही निवासी विजय बहादुर सिंह का 30 वर्षीय बेटा अभिषेक प्रताप उर्फ लवकुश सिंह जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का कार्यकर्ता था। वह 22 मार्च को कौशाम्बी गया था। शनिवार देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। मलाक कोखराज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को उसका शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीत्कार मच गया। कार्यकर्ता की मौत पर बाबागंज विधायक विनोद सरोज, गयापाल सिंह कछवाह, पवन मिश्र, संतोष मिश्र, देवेन्द्र ने शोक संवेदना जताई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.