भागलपुर, मार्च 22 -- प्रखंड के इंग्लिश चिचरौन पंचायत के वार्ड नंबर 10 रेलवे के दक्षिणी ओर स्थित महादलित टोला में जाने के लिए संपर्क पथ दिए जाने की मांग बीडीओ के समक्ष जनसंसद संरक्षक अजित कुमार ने रखी। ग्रामीणों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन बीडीओ को समर्पित किया। संरक्षक ने बताया कि संपर्क पथ नहीं रहने से ग्रामीणों को आने-जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बीडीओ संजीव कुमार ने बताया कि अनुरोध पत्र मुझे प्राप्त हुआ है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.