मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर। सिटी एसपी मो. मोहबुल्लाह अंसारी ने मिठनपुरा थाने पर शुक्रवार को जनसंवाद किया। इसमें अधिकतर लोगों ने मिठनपुरा इलाके में शोहदों और स्मैकियर गैंग के आतंक की शिकायत की। बताया कि इस इलाके में गली-गली में स्मैक बिक्री का अड्डा बन गया है। स्कूल-कॉलेज और कोचिंग संस्थानों के पास खुलेआम स्मैक बिक्री होती है। छोटे-छोटे बच्चों को स्मैक की लत लग गई है। स्मैक बेचने वाले टीन एजर्स को नशे की लत में लाकर इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दिलवा रहे हैं। सिटी एसपी ने स्मैक तस्करों के खिलाफ कारगर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके लिए उन्होंने मिठनपुरा थानेदार को इलाके के नए व पुराने स्मैक धंधेबाजों की सूची बनाने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.