बगहा, दिसम्बर 23 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनी रहे इसको लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। शहर में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ साथ ज्वेलरी की दुकानों पर चोरी की घटना पर लगाम लगे इसको लेकर संध्या एवं रात्रि गश्ती में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही मनचलों पर नकेल कसे इसको लेकर विद्यालयों के समय पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि स्कूल के समय छेड़खानी जैसी घटना पर रोक लगाया जा सके। उक्त बातें प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी ने कहीं। वे मंगलवार को शहर के पटखौली थाने मे जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी। इस दौरान एसपी ने शहर के जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जाना। जिस पर जनप्रतिनिधियों ने शहर केवटहिया, रेलवे ढाला के आसपास शराब की बिक्री, रेलवे ढाला पर नशेड़ियों के जमावड़ा होने की जानकारी दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.