देहरादून, फरवरी 4 -- द्रोणपुरी क्षेत्र के तहत काली मंदिर एन्क्लेव में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों से मौके पर ही समस्याओं का समाधान कराया। जनसंवाद के अवसर पर काली मंदिर लेन नंबर-7 में नई पेयजल लाइन का कार्य पूर्ण होने पर क्षेत्रवासियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। जर्जर सड़क को देखते हुए विधायक ने अपनी निधि से सीसी सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद रजनी देवी, राज किशोर, रवि, सुखवीर, सोनू कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...