बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- जनसंवाद कार्यक्रम में डीएम ने किया समस्याओं का निदान शेखपुरा, निज सम्वाददाता। डीएम शेखर आनंद ने सोमवार को अपने कार्यालय में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान 15 अलग-अलग विभागों से संबंधित 15 आवेदकों की समस्याओं को विस्तार से सुना। संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। भूमि विवाद, शस्त्र अनुज्ञप्ति, जमाबंदी, खसरा संख्या में सुधार, जमीन पर अवैध कब्जे, रैयती जमीन पर सड़क निर्माण, नाली निकासी की समस्या, खराब सोलर स्ट्रीट लाइट, धान खरीद, बिजली बिल गड़बड़ी आदि की शिकायतें आयीं। डीएम ने प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण करने का आदेश संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को दिया है। ताकि, लोगों को उचित न्याय मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.