किशनगंज, जून 4 -- किशनगंज। संवाददाता आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव मंगलवार को किशनगंज पहुंचे। किशनगंज शहर के खगड़ा स्थित सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेसवार्ता कर बताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी बिहार के 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी बिहार के सभी जिलों का दौड़ा कर रही है। आगे की रणनीति को लेकर आकलन करते हुए जनसंपर्क यात्रा कर लोगों का विचार जान रही है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क यात्रा की शुरुआत बेगूसराय से हुई थी। अब सीमांचल के चारों जिला का भ्रमण करते हुए किशनगंज पहुंचे है। जिलाध्यक्ष मोहम्मद शकील ने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी बिहार में केवल सत्ता परिवर्तन की लड़ाई नहीं लड़ने जा रही है, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.