गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। पार्टी स्थापना दिवस एवं उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महानगर ने गांव चलो, वार्ड चलो अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम किए। कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क किया, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और स्वच्छता अभियान चलाया। सूर्यकुंड धाम पोखरे की सफाई कर महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव ने स्वच्छता का संदेश दिया, साथ ही राम जन्मभूमि आंदोलन में घायल हुए आद्या प्रसाद सिंह को सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं ने आम जनमानस को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं की पुस्तिकाएं व पत्रक वितरित किए। इस क्रम में महानगर के विभिन्न मंडलों में जनसंपर्क और बूथस्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। सूर्यकुंड धाम में सफाई अभियान में मंडल अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.