पाकुड़, जनवरी 10 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के बलियाडंगाल पंचायत अंतर्गत धनजोड़ी गांव में शुक्रवार शाम को झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने गांव में व्याप्त सड़क, पेयजल, बिजली सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याओं की जानकारी उन्हें दी। ग्रामीणों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उपासना मरांडी ने आश्वस्त किया कि वे जनसमस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि धनजोड़ी गांव की सभी समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर त्वरित समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि झामुमो की सरकार आम जनता के हित में प्रतिबद्ध है और गांव-गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.