जमशेदपुर, फरवरी 13 -- फोटो ट्रैक पर है जमशेदपुर। मानगो मेयर पद की प्रत्याशी ज़ेबा क़ादरी ने अपने चुनावी जनसंपर्क अभियान की शुरुआत जवाहर नगर उर्दू मिडिल स्कूल, मुर्दा मैदान से की। अभियान के दौरान अंदर की बस्ती, रोड नंबर 7, बंगत चौक, सबरी मस्जिद होते हुए शाही मस्जिद तक घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने नागरिकों की समस्याएँ सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। क्षेत्र में लोगों का उत्साह और समर्थन स्पष्ट रूप से देखने को मिला। ज़ेबा क़ादरी ने जनता के प्रेम, विश्वास और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह समर्थन उन्हें मानगो के विकास के लिए और अधिक प्रतिबद्ध बनाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...