जामताड़ा, फरवरी 12 -- जनसंपर्क:पूर्व विधायक विष्णु भैया की पोती आर्या उतरी चुनावी मैदान में, दादी के लिए मांग रही है वोट जामताड़ा, प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर जामताड़ा में चुनाव प्रचार की सरगर्मी बढ़ गई है। प्रत्याशी के समर्थन में कहीं किसी के भाई तो कहीं किसी के पति चुनावी मैदान में उतरकर वोट मांग रहे हैं। वहीं इस बार के चुनाव में तीसरी पीढ़ी भी चुनाव प्रचार में उतर चुकी है। जिसका चर्चा न केवल जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र बल्कि पूरे जिले में हो रही है। पूर्व विधायक विष्णु प्रसाद भैया की पोती आर्या भारती अपनी दादी एवं जामताड़ा नगर पंचायत क्षेत्र से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी चमेली देवी के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुट गई है। आर्या भारती ने जामताड़ा बाजार, दुमका रोड सहित कई वार्ड में लोगों से जनसंपर्क कर चमेली देवी के पक्ष में समर्थन ...