मेरठ, अगस्त 6 -- संगठन नहीं यह परिवार है, आप सभी से ही है भाजपा का संगठन, आप सभी पर गर्व है। यह शब्द थे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के, भाजपा के उन पूर्व मंडल अध्यक्षों के लिए जिन्होंने मंगलवार सुबह सर्किट हाउस परिसर में मुलाकात की। सोमवार रात आननफानन में भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी ने मुख्यमंत्री से पुराने मंडल अध्यक्षों को लेकर चर्चा की। तुरंत कार्यक्रम बन गया अलीगढ़ रवानगी से पहले जनसंघ से लेकर अब तक के भाजपा मंडल अध्यक्षों से मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे। लिस्ट बनी तो उसमें पाया कि कुल 84 मंडल अध्यक्ष पुराने हैं। उनमें से 28 पहले किसी न किसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। 56 ऐसे मंडल अध्यक्ष हैं, जिनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नहीं हो पाई है। सुबह करीब 8.30 बजे भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, महानगर मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.