बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड के सारे गांव निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अवधेश प्रसाद का 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि वे जनसंघ के समय से ही सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़े हुए थे। बाद में भारतीय जनता पार्टी में भी उन्होंने एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में लगातार अपना योगदान दिया। राजनीतिक गतिविधियों के साथ-साथ वे समाज सेवा के कार्यों में भी बढ़-चढ़कर शामिल होते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...