पूर्णिया, फरवरी 5 -- पूर्णिया। पूर्णिया के सबसे पुराने जनसंघ नेता सुधीर प्रसाद चौधरी की सातवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम उनके उफरैल गांव स्थित निज आवास के पास बने प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुआ जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने भागीदारी निभाई जबकि अलग-अलग दलों में रहते हुए भी पूरे जिले के समाजसेवियों ने भी पूरे जोर शोर से पहुंच कर सुधीर बाबू को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष क्रांति देवी, डिप्टी मेयर पल्लवी गुप्ता, डॉ संजीव कुमार, समाजसेवी अशोक महतो, संजय सिंह, संजय चौधरी, दीपक चौधरी, राजेश चौधरी, रूपक चौधरी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.