लातेहार, फरवरी 7 -- चंदवा, प्रतिनिधि। वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व बीस सूत्री सदस्य रामजी राम वर्मा (72) का निधन शुक्रवार की अहले सुबह हो गई। इलाज के दौरान रिम्स, रांची में उन्होंने अंतिम सांस ली। शुक्रवार की सुबह 10 बजे उनका पार्थिव शरीर चंदवा स्थित उनके पैतृक आवास लाया गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक दलों के नेता व गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए ढांढस बंधाया। दोपहर बाद देवनद मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके कनिष्ठ पुत्र सौरभ कुमार ने मुखाग्नि दी। उल्लेखनीय है कि रामजी राम वर्मा जनसंघ काल से भाजपा से जुड़े हुए थे और पूर्व में बीस सूत्री सदस्य भी रह चुके थे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में विधायक प्रकाश राम, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, अमित गुप्ता, महेंद्र साहू, राज...