गिरडीह, मार्च 11 -- राजधनवार। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनसंघ काल से पार्टी से जुड़े प्रोफेसर डॉ दशरथ नायक का निधन रविवार देर रात को हृदय गति रुकने से हो गया। उनका निधन नावागढ़ चट्टी स्थित उनके घर में हुआ। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रो नायक एक निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता थे। जिन्होंने जीवनभर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने और संगठन को सशक्त बनाने में योगदान दिया। हाल ही में संपन्न हुए 2024 के लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में भी वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सक्रिय रहे। उनके निधन पर भाजपा प्रदेश आईटी संयोजक विवेक विकास ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि प्रो दशरथ नायक का जाना भाजपा परिवार के लिए ऐसी क्षति है, जिसकी कभी पूर्ति संभव नहीं है। भाजपा नेता संजय कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.