पिथौरागढ़, मार्च 2 -- धारचूला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े जनसंघ के संस्थापक सदस्य व भाजपा के वरिष्ठ नेता भीम सिंह रावत का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बीते रोज उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को काली नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में गांधी चौक में व्यापारियों ने शोक सभा कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इधर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में शोकसभा कर रावत को श्रद्धांजलि दी। ब्लॉक प्रशासक धन सिंह धामी ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रावत ने भारतीय जनता पार्टी को सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। कहा कि उम्र के इस पड़ाव में भी वह सामाज में सक्रिय रूप से बने हुए थे। वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.