गिरडीह, अगस्त 17 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद मानसिंहडीह के भाजपा नेता दशरथ प्रसाद सिंह के अग्रज सुरेश प्रसाद सिंह की तबीयत बिगड़ गई और गिरिडीह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात उनका आकस्मिक निधन हो गया। मृतक सुरेश प्रसाद सिंह जनसंघी थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रांची से लौटने के क्रम में उनकी तबीयत पुन: बिगड़ गई। तब गिरिडीह सदर अस्पताल लाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जनसंघी नेता के निधन पर बेंगाबाद के भाजपाइयों ने शोक प्रकट किया है। शोक प्रकट करनेवालों मे सांसद प्रतिनिधि शिवपूजन राम, नेताजी दशरथ प्रसाद सिंह, डा राजेश पोद्दार, महेंद्र प्रसाद वर्मा, पूर्व प्रमुख रामप्रसाद यादव सहित कई अन्य लोग शामिल हैं। इधर महेशमुंडा चमगड़ा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.