मेरठ, जनवरी 29 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित व्याख्यान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी और संघ के प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे.नन्द कुमार ने देश में जनसंख्या विस्फोट पर चिंता जताई। वहीं उन्होंने कहा कि हिंदुओं के भी कम से कम तीन बच्चे तो होने ही चाहिए। आरएसएस के 100 वर्ष पर उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला है संघ की शाखा। संघ की 'आर्गनाइजर' पत्रिका द्वारा आरएसएस के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में एक व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संघ की विकास यात्रा, राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान और भविष्य के संकल्पों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य वक्ता और प्रज्ञा प्रवाह के अखिल भारतीय संयोजक जे. नन्द कुमार ने कहा कि डा. हेडगेवार ने 1925 में संघ की स्थापना उस स...