गाज़ियाबाद, मार्च 15 -- गाजियाबाद, संवाददाता। मेरठ के निवासी तलवार दंपति ने शनिवार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय से बस स्टैंड तक उल्टी पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप बढ़ती जनसंख्या के विरुद्ध सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की। बढ़ती जनसंख्या को लेकर सुरभि परिवार फाउंडेशन पिछले कई सालों से आवाज उठा रहा है। तलवार दंपति ने बताया कि दो बच्चों का कानून हमारी मांग है। संसाधन सीमित है और देश की जनसंख्या निरंतर बढ़ रही है, जो देश हित के लिए सही नहीं है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर प्रधानमंत्री तथा विपक्षी दलों के नेताओं को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इसको लेकर उन्होंने शनिवार को उल्टी पदयात्रा निकाली और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.