मुजफ्फर नगर, फरवरी 8 -- छत्रपति शिवाजी सेना के तत्वावधान में रविवार को जीआईसी मैदान में हिंदू स्वराज्य अधिवेशन हुआ। इसमें संगठित हिंदू समाज को ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला बनाने की हुंकार भरी गई। अधिवेशन में मुजफ्फरनगर सहित अन्य प्रदेश से भी छत्रपति शिवाजी सेना से जुड़े युवा पहुंचे। हिंदू स्वराज्य अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के स्वागत से हुआ। इस अवसर पर वैदिक यज्ञ एवं शंखनाद के साथ हुआ, जिसने संपूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित शिवाजी सैनिकों ने पूर्ण उत्साह के साथ राष्ट्रवादी उद्घोष लगाए, जिससे जनमानस में जोश और संकल्प की भावना प्रबल हुई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.