पिथौरागढ़, जुलाई 11 -- पिथौरागढ़। नगर के चंडाक क्षेत्र में लोगों ने विश्व जनसंख्या दिवस पर पौधरोपण अभियान चलाया। शुक्रवार को डॉ. तारा सिंह के नेतृत्व में लोग चंडाक पहुंचे। इस दौरान पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कहा कि प्रशासन की ओर से यहा स्मृति वन विकसित किया जा रहा है। आमजन को इस पहल में सहयोग करना चाहिए। कहा कि इसे देखते हुए उन्होंने यहां पौधरोपण करने का निर्णय लिया। बाद में लोगों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया। यहां वन विभाग के ललित बिष्ट, मनोज सहित डॉ. नीरज चंद्र जोशी, रवींद्र कुमार, जयप्रकाश देवलाल, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.