मथुरा, जनवरी 12 -- जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। अधिकारियों से कहा गया है कि शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि सबसे अहम है। सोमवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सीएम डैशबोर्ड (राजस्व), कर-करेत्तर, राजस्व प्रशासन, राजस्व कार्यों, चकबंदी कार्यों, राजस्व वादों, आईजीआरएस संदर्भों तथा खाद्य सुरक्षा/खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने उक्त निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव एवं मंडलायुक्त स्तर से संदर्भित शिकायतों को संबंधित अधिकारी स्वयं संज्ञान लेकर रिपोर्ट प्रेषित करें तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।...