सहरसा, जनवरी 21 -- सहरसा, नगर संवाददाता। कोसी आयुक्त राजेश कुमार ने अनुमंडल कार्यालय सदर, मधेपुरा एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय का अचानक औचक निरीक्षण किया गया। लगातार प्राप्त हो रही जनशिकायतों के समाधान में अपेक्षित प्रगति नहीं होने की स्थिति पर आयुक्त ने गहरी नाराजगी व्यक्त की तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वयं निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में कार्य निष्पादन, कर्मियों की उपस्थिति एवं जनसुनवाई की स्थिति की समीक्षा की गई। पाई गई कमियों को उजागर करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार लाते हुए जनसेवा उन्मुख दृष्टिकोण अपनाएं तथा लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाएं।आयुक्त ने अनुमंडल कार्यालय परिसर में उपस्थित 50 से अधिक फरियादि...