जमशेदपुर, जून 17 -- जमशेदपुर। सलगाझुरी में थर्ड लाइन का काम शुरू होने के कारण हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस अपडाउन में 20, 21, 23 व 24 जून को रद्द रहेगी। वहीं, टाटानगर-खड़गपुर पैसेंजर 19 से 24 जून और टाटानगर-खड़गपुर मेमू ट्रेन 20 से 24 जून तक नहीं चलेगी। झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन भी 22 व 24 जून को रद्द होगी। ट्रेनों के रद्द होने से घाटशिला, चाकुलिया, चाईबासा, खड़गपुर व बड़बिल मार्ग के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में परेशानी होगी। दूसरी ओर, रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 जून को टाटानगर के बदले कोटशिला, आद्रा व खड़गपुर और अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस 20 जून और 23 जून को टाटानगर नहीं आकर सीनी से कांड्रा, चांडिल व आद्रा होकर चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.