जमशेदपुर, जून 18 -- जमशेदपुर। जनशताब्दी एक्सप्रेस पर बड़बिल स्टेशन से पहले मंगलवार रात 8 बजे बाद शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव के बाद कोच के यात्रियों में दहशत फैल गई। ट्रेन ड्यूटी कर्मचारियों और सुरक्षा जवान तत्काल मौके पर पहुंचे। सीट की स्थिति देखकर यात्रियों को दूसरे सीट पर जगह दी। जबकि, चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय को हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव की सूचना दी। वहीं, आरपीएफ ने केस दर्ज किया है। मालूम हो कि, आरपीएफ की जागरूकता के बावजूद चक्रधरपुर मंडल रेल क्षेत्र में टाटानगर की ट्रेनों पर लगातार पथराव की घटनाएं हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.