पटना, दिसम्बर 7 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है पार्टी के सभी प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारियों का उत्साह, समर्पण और सक्रिय सहभागिता हमारे संगठन की शक्ति, अनुशासन और निरंतर बढ़ते जनविश्वास का सशक्त प्रमाण है। यह जनविश्वास हमारे संगठन की पूंजी है जिसे हमें टूटने नहीं देना है। भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में रविवार को सभी प्रकोष्ठों एवं विभागों के प्रदेश पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक को वह संबोधित कर रहे थे। वहीं, सभी मोर्चा के पदाधिकारियों की भी अलग से संयुक्त बैठक हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विधायकों की संख्या के मामले में हम नंबर एक बन चुके हैं, लेकिन अब हमारी जवाबदेही भी बढ़ गई है। इस कारण अब हमारा उद्देश्य जन समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करना चाहिए और यही स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.