जमुई, मई 23 -- सिकंदरा, निज संवाददाता सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों-बालूआडीह, नीमा, चारण एवं सवलबीघा-में कांग्रेस पार्टी द्वारा "हर घर झंडा" अभियान और जन-आक्रोश चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व बिनोद कुमार चौधरी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय जनता एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता से संवाद स्थापित करते हुए भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा-स्वास्थ्य व्यवस्था की उपेक्षा पर आक्रोश जताया गया। चौपाल के मंच से कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा और भारत जोड़ो संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता एवं वरिष्ट नेता अतहर सिद्दीक, खालिद बेग, राजकिशोर पांडे, रिज़वान खान, महादेव या...