बेगुसराय, जनवरी 31 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन, बरौनी के अध्यक्ष संतोष कुमार व सचिव अनिल कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि बरौनी प्रखंड के जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को प्रति बोरा 580 ग्राम कम अनाज मिल रहा है। उन्होंने बताया कि बरौनी टीपीडीएस गोदाम से विक्रेताओं को आवंटित अनाज के उठाव में सहायक गोदाम प्रबंधक और परिवहन अभिकर्ता की मिलीभगत से प्रति बोरा 580 ग्राम खाद्यान्न नहीं दिया जाता है व साथ ही प्रति गाड़ी लगभग एक क्विंटल अनाज कम दिया जा रहा है। वहीं, विभाग द्वारा अंबेडकर समग्र और सामान्य आवेदन से नया व पुराने राशन कार्ड में नाम जुड़ा है लेकिन विभाग द्वारा उक्त कार्ड के लिए आवंटन नहीं दिया गया है। इस वजह से अगले माह का आवंटित अनाज का अग्रिम उठाव कराकर विभाग द्वारा अनाज उपभोक्ताओं के बीच वितरण...